जालंधर ब्रीज: कपूरथला पुलिस की तरफ से आज एस.एस.पी हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में पुलिस शहीद यादगारी दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस लाईन में देश के लिए कुर्बानी देने वाले सुरक्षा बलों और पुलिस के शहीदों को श्रद्धाँजलि दी गई। पुलिस शहीद यादगारी दिवस केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के शहीद जवानों की याद में हर साल 21 अक्तूबर को देश भर में मनाया जाता है, जिन्होंने भारत -चीन के सरहद विवाद कारण 21 अकतूबर 1959 को शहादत दी थी ।

इस अवसर पर एस.एस.पी. खख ने शहादत यादगार में रीथ भेंट करके शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट किए और डी.एस.पी. कमलजीत सिंह औलख के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टुकड़ी से सलामी ली। इस अवसर पर बोलते हुए एस.एस.पी. श्री खख ने कहा कि जहाँ यह दिन हमें अपने शहीदों की याद दिलाता है ,वहीं उनकी कुर्बानी से प्ररेणा लेने का संदेश भी देता है।
उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों की समर्पण भावना को नतमस्तक होते हुए कहा कि उनके पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दी शहादत के साथ ही हम अमन और शान्ति से जी रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पंजाब सरहद वाला राज्य होने के कारण आने वाली चुनौतियों और विशेषकर आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला करके उसे ख़त्म किया, जिसकी मिसाल कहीं और नहीं मिलती।
उन्होंने इस अवसर पर पुलिस जवानों को नशे और अन्य सामाजिक बुराईयों ख़िलाफ़ जंग को और तेज करने का न्योता देते हुए इस बात की वचनबद्धता दोहराया कि पंजाब पुलिस पहले की अपेक्षा अधिक बहादुरी के साथ देश की सेवा को समर्पित होगी।
इस अवसर पर एस.पी. जसबीर सिंह, एस.पी रमनीश चौधरी, एस.पी. विशालजीत सिंह, डी.एस.पीज़ शहबाज सिंह, सुरिन्दर कुमार, ए.एस. चाहल, जोगिन्द्र राय और मक्खण सिंह की तरफ से भी रीथ रखकर श्रद्धा के फूल भेंट किए गए। एस.एस.पी. और दूसरे आधिकारियों की तरफ से इस अवसर पर 31 शहीदों के पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।


More Stories
पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद बेअदबी विरोधी बिल पंजाब में बना कानून : कुलतार सिंह संधवां
कांग्रेस और ‘आप’ ने आधी आबादी के साथ अन्याय किया, जो भ्रूण हत्या जैसा पाप है – खट्टर
मोदी सरकार की त्वरित कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत: परमजीत कैंथ