जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सहायक सब-इस्पैक्टर (ए.एस.आई.) राज कुमार इंचार्ज पुलिस चौकी कोट खालसा अमृतसर शहर को 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को न्यू उधम सिंह नगर, अमृतसर निवासी अमनचैन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए.एस.आई. ने पुलिस स्टेशन डिवीजन-बी अमृतसर में दर्ज एक हत्या के मामले की जांच के दौरान उसे और उसके चार रिश्तेदारों को बेकसूर दिखाने के बदले में उससे 6 लाख रुपये की रिश्वत ली है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान लगाए गए आरोप साबित हुआ है कि उक्त पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से 6 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत