March 3, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाये दी

Share news

जालंधर ब्रीज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल विजय दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाये दी । कारगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करते हुए, अपने एक ट्वीट में शाह ने कहा कि “आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया। उन्होंने कहा कि “देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।”


Share news