जालंधर ब्रीज: देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 44.19 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 3,06,21,469 मरीज स्वस्थ हुये।
रिकवरी दर बढ़कर 97.39 प्रतिशत हुआ।
पिछले 24 घंटों के दौरान 42,363 मरीज ठीक हुए।
भारत में 132 दिनों के बाद 30,000 से कम दैनिक मामलों दर्ज किए गए; पिछले 24 घंटे के दौरान 29,689 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में सक्रिय मामले 124 दिनों के बाद 4 लाख से कम दर्ज किए हैं। भारत में सक्रिय मामले वर्तमान में 3,98,100 हैं।
सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.27 % हैं।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.33 % है
दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.75 %, लगातार 5 % से कम बना हुआ है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई – कुल 45.91 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।
| टीके की खुराक | 27 जुलाई, 2021 |
| आपूर्ति | 45,73,30,110 |
| प्रक्रिया प्रगति में | 24,11,000 |
| खपत | 43,80,46,844 |
| शेष खुराक उपलब्ध | 2,28,27,959 |
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 45.73 करोड़ से अधिक खुराक (45,73,30,110) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 24,11,000 खुराक प्रक्रियारत हैं।
आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 43,80,46,844 खुराक की खपत हुई है।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.28 करोड़ से अधिक (2,28,27,959) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट की कोशिश का मामला: मृतक के भाई के किये खुलासे के आधार पर आतंकी हार्डवेयर का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें आरपीजी, आरडीएक्स और पिस्तौल शामिल
पंजाब ने सीमा पार से चल रही आपराधिक सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सुरक्षा की दूसरी कतार को किया मजबूत
स्व-गणना का अंतिम दिन 30 अप्रैल को,हरियाणा में वास्तविक आवास सूचीकरण व जनगणना अभियान 1 मई से होगा शुरू