
जालंधर ब्रीज: पटियाला की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आम आदमी पार्टी का जहाँ ‘असली चेहरा’ सबके सामने आया है वहीँ इनका पंजाब के प्रति उद्देश्य भी उजागर हो गया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति को किसी भी हाल में भंग नहीं होने दिया जाएगा और राष्ट्र विरोधी ताकतों को पंजाबियत से परास्त किया जाएगा।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि इतनी बड़ी घटना को होने दिया गया। पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था और राज्य सरकार और प्रशासन को किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए था। एक राज्य जो आतंकवाद के लंबे अंधेरे दौर से गुजरा है, वहां धार्मिक भावनाओं को भड़काने और राज्य के सद्भाव को बिगाड़ने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता। हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कठपुतली हैं और पंजाब के प्रति ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिनका दूरगामी परिणाम होगा। भगवंत मान द्वारा पंजाब को दिल्ली की केजरीवाल सरकार के हवाले किया जा रहा है। यह बहुत दु:खद है। हम आतंकवाद के भयावह दौर से गुजरे हैं और अपने देश में किसी भी राष्ट्र विरोधी ताकत के नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का झुकाव राष्ट्र विरोधी ताकतों की तरफ है और पन्नू एक खालिस्तानी विचारधारा वाला व्यक्ति है, जो पिछले कुछ दिनों में बहुत मुखर हो रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि दो महीने से भी कम समय में कुछ राष्ट्र विरोधी व् अराजकता फ़ैलाने तत्वों ने वहां आवाज उठानी शुरू कर दी है, जो कि एक सीमावर्ती राज्य में गंभीर चिंता का विषय है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनका प्रशासन स्थिति का आकलन करने में बुरी तरह विफल रहे हैं और जब तनाव बढ़ रहा था तो यह सभी आंखें मूंद कर बैठे थे। शर्मा ने कहा कि किसी को भी किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अत्यंत संवेदनशील माहौल बनाने का अधिकार नहीं है। भाजपा पंजाब में सद्भाव और शांति के लिए खड़ी है। हम किसी भी तरह की गुंडागर्दी नहीं होने देंगे।
More Stories
स्वास्थ्य मंत्री ने पुर्नवास केंद्र का दौरा कर अधिकारियों के साथ रंगला पंजाब स्कीम, डेंगू-चिकनगुनिया व युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
डिप्टी कमिश्नर की हीटस्ट्रोक से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की अपील
जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में योगाभ्यास कर राज्य स्तरीय ‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोग्राम का किया नेतृत्व