जालंधर ब्रीज: सतलुज नदी के धुस्सी बांध की क्षति से लोहियां क्षेत्र के गांवों को बचाने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संगत और ड्रेनेज विभाग द्वारा नोचां बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
शाम तक गांव मंडाला छन्ना के पास संगत और ड्रेनेज विभाग द्वारा नोचां बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
हालांकि आज गिद्दड़पिंडी पुल के नीचे सतलुज नदी में केवल 23200 क्यूसिक पानी बह रहा है। इस संबंध में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि ड्रेनेज विभाग को मानसून आने से पहले नोचां को मजबूत करने और कुछ जगहों पर नई पुलिया बनाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर बांध दरियाओं का पानी बाहर निकलने से कारण नहीं टूटते, बल्कि जब जलस्तर कम होने लगता है, तो दरिया बांधों से ऊपर बहने लगती है, यानी नदी पीछे मुड़ने लगती है और ज़्यादा ख़तरनाक हो जाती है।
संत सीचेवाल ने बताया कि गांववासियों और संगत के सहयोग से बांध लगाने का काम दिन-रात जारी रहेगा।
इसके अलावा, ज़िला प्रशासन के अधिकारी भी इस बांध पर पहुंचे और वे लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे है।
इसके अलावा, ज़िला प्रशासन के अधिकारी भी इस बांध पर पहुंचे और वह लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे है।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी