जालंधर ब्रीज: आबकारी विभाग की टीम ने आज ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना में लगाए नाके पर चैकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को नाजायज शराब की 30 पेटियों समेत काबू किया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम चरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह दोनों निवासी मनजीत नगर, लुधियाना जो कार नं. पीबी 10 ऐजेड 2372 पर सवार थे, की नाके पर चैकिंग करने पर उनके कब्ज़े में से ”केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए” लेबल वाली नाजायज विसकी की 30 पेटियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी थाना मोती नगर लुधियाना में एफ. आई. आर दर्ज करके आगे जांच की जा रही है।


More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार