March 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में तिरंगा वॉक

Share news

जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में तिरंगा वॉक का आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा वॉक को एपीजे स्कूल महावीर मार्ग से प्रारंभ किया, बीएमसी चौक से होते हुए देश भगत यादगार हॉल,हंसराज स्टेडियम और पुरानी बारादरी होती हुई वह स्कूल पहुंची । इस वॉक में विद्यालय के छठी और सातवीं और कक्षा के विद्यार्थियों ,अध्यापको ,एनसीसी कैडेट्स तथा अभिभावकों ने भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा में ट्रैफिक पुलिस का भरपूर सहयोग रहा। उनके सहयोग से यात्रा शत-प्रतिशत सफल रही।

तिरंगा वॉक में जाने वाले विद्यार्थियों ने अपने चेहरों और हाथों पर तिरंगे के टैटू बनाए हुए थे। इसमें विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थी भी शामिल हुए जो तिरंगे, राष्ट्रप्रेम,स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित गीत गा रहे थे। सभी में उत्साह देखने योग्य था यह वॉक प्रातः 8:30 बजे विद्यालय से आरंभ हुई। सभी विद्यार्थी इस अवसर पर गौरवान्वित अनुभव कर रहे थे कि वह देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। उनके हाथों में तिरंगे थे तथा तिरंगी टोपी पहनी हुई थी और हाथ में तिरंगा बैंड पहने हुए थे। देश अपना आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी को मनाते हुए विद्यालय में स्वतंत्रता से संबंधित कई कार्यक्रम करवाए गए ।

तिरंगा वॉक जब विद्यालय में पहुंची तो इतिहास के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता व राष्ट्रीय ध्वज का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश का मान सम्मान है । फिर विजई विश्व तिरंगा प्यारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के गीतों और नारों से विद्यालय का प्रांगण गूंज उठा। सभी विद्यार्थियों का जोश देखने योग्य था।

आज़ादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए विद्यालय में भी देश प्रेम को समर्पित पूरा आज़ादी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें विद्यालय में तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया है। इस अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई और उसके अंतर्गत बनी हुई सभी राखियों को सरहद पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को भेजी गई।

जिससे उन्हें अपने देश प्रेम को दर्शाया।विद्यालय के चारों सदनों अरावली,शिवालिक, विंध्या और नीलगिरी सदन के डिस्प्ले बोर्ड को सजाया गया इस सजावट का थीम ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ था इसके अंतर्गत बहुत खूबसूरत ढंग से डिस्प्ले बोर्ड को सजाया गया जिसमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों को व देश की उन्नति आदि को भी बखूबी दर्शाया गया।

“क्विट इंडिया मूवमेंट” को दर्शाते हुए भी एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इसमें क्विट इंडिया मूवमेंट कब हुई,कहाॅं हुई,कैसे हुई आदि की जानकारी नाटक संगीत और भाषण द्वारा विद्यार्थियों को दी गई। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आधारित कविता उच्चारण प्रतियोगिता का भी आयोजन विद्यालय में करवाया गया। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय झंडा बनाया । अन्य विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंग की पतंग, तितली, वॉल हैंगिंग, टोपी आदि बनाई।
विद्यालय में हर महीने ‘स्पेल-ए-थॉन’ का आयोजन किया जाता है इस महीने स्पेल-ए-थॉन का विषय ‘देश प्रेम’ रहा।

“हर घर तिरंगा” की ही तरह विद्यालय में “सेल्फी विद तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे और परिवार सहित फोटो खींचेंगे जिसे विद्यालय की फेसबुक साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा ।

12 अगस्त को विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसमें विद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थी देशभक्ति के गीत, नाटक विभाग के विद्यार्थी देश भक्ति से संबंधित नाटक, नृत्य विभाग के विद्यार्थी देश प्रेम के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे ।भाषण और कविताएं भी पढ़ी जाएंगी।

इस प्रकार विद्यालय पूरे सप्ताह देश भक्ति के रंग में रंगा रहेगा। विद्यालय के प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी ने कहा कि हम देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें अपने ऊपर गर्व करना चाहिए कि हम ऐसे देश के वासी हैं जो एक समृद्ध परंपरा का निर्वाहक है और जहॉं के नागरिक देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत हैं। जो लोग अपने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, ऐसे लोगों को देशभक्त कहा जाता है।

देशभक्ति की भावना लोगों को एक दूसरे के करीब लाती है। हमें देश के साथ-साथ वहॉं रहने वाले लोगों के विकास के लिए भी बढ़ावा देना तथा प्रत्याशी रहना चाहिए। किसी भी व्यक्ति का देश के प्रति अमूल्य प्रेम और भक्ति, देश भक्ति की भावना को परिभाषित करती है ।हमें गर्व होना चाहिए कि हम हिंदुस्तानी हैं । भारतवासी होने के नाते हमें अपने कर्त्तव्य को भी निभाना चाहिए तथा देश को समृद्ध बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देना चाहिए।


Share news