जालंधर ब्रीज: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोग मुख्यालय में अध्यक्ष विजय सांपला ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपाध्यक्ष अरुण हालदार, सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी, संयुक्त सचिव ज्ञानेश्वर कुमार सिंह, डीआईजी सन्मीत कौर के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर अध्यक्ष विजय सांपला ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा, ‘’बाबा साहब अंबेडकर का नाम सुनते ही लोगों के मन में उनके संविधान निर्माता, दलितों के लिए आवाज बुलंद करने वाले मसीहा, कानून के विशेषज्ञ, जातिगत भेदभाव के खिलाफ और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बोलने वाले शख्स की छवि उभरकर सामने आती है। बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया।

सांपला ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया। आयोग उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग समाज के हाशिये पर खड़े वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग का प्रयास रहेगा कि दूरस्थ गांव से लेकर शहर तक के प्रत्येक अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव या अन्याय न होने पाए।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान