पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में विधान सभा ने आज बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर श्रद्धांजलियां भेंट की।
डॉ. अम्बेडकर की तरफ से भारतीय संविधान बनाने के लिए निभाई गई भूमिका का जि़क्र करते हुए स. रौड़ी ने कहा कि उन्होंने छूत-छात के ख़ात्मे और नागरिक स्वतंत्रताओं की गारंटी को अमल में लाया। डॉ. अम्बेदकर ने महिलाओं के लिए व्यापक आर्थिक और सामाजिक अधिकारों को यकीनी बनाया और अनुसूचित जातियों, अनुसूचित कबीलों और अन्य पिछड़ीं श्रेणियों की भलाई के लिए संवैधानिक व्यवस्था की।
इस मौके पर हरमीत सिंह पठानमाजरा, अमन शेर सिंह शैरी कलसी, अमोलक सिंह, बलकार सिंह सिद्धू, गुरप्रीत बस्सी गोगी, जगतार सिंह दिआलपुर, डॉ. कश्मीरा सिंह सोहल, संतोष कुमारी कटारिया, कुलवंत सिंह संधू, रमन अरोड़ा (सभी विधायक) और विधान सभा के सचिव सुरिन्दर पाल सिंह भी उपस्थित थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार