March 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

परिवहन मंत्री भुल्लर द्वारा प्राईवेट बस ऑप्रेटरों को जायज़ माँगों के हल का भरोसा

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज राज्य के प्राईवेट बस ऑप्रेटरों को भरोसा दिया कि सरकार उनकी जायज़ माँगों का हल निकालने के लिए संजीदा है। 

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बस ऑप्रेटरों के साथ मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बस ऑप्रेटरों की माँगों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार हर वर्ग की माँगों का सार्थक हल निकाल रही है। 

परिवहन मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के पास बस ऑप्रेटरों की माँगों सम्बन्धी मुद्दा उठाएंगे और जायज़ माँगों को हल कराने के लिए पूरा ज़ोर लगाऐंगे। उन्होंने कहा कि प्राईवेट बस ऑपरेटर उद्योग से बड़ी संख्या में नौजवानों को रोज़गार मिल रहा है और इस उद्योग को और विकसित किया जायेगा।


Share news