जालंधर ब्रीज: एक पारदर्शी चावल मिलिंग नीति बनाए जाने को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन ने आज राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात की।
भ्रष्टाचार मुक्त नीति को आगे बढ़ाए जाने की माँग के अलावा पंजाब एंड ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने धान, जिसको कि कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलों में भंडारण करके रखा जाता है, की चोरी रोकने की वकालत की, क्योंकि इससे राज्य के खज़ाने को काफ़ी नुकसान पहुँचता है।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने यह भी माँग की कि मिलर्स के दरमियान धान का वितरण निष्पक्ष एवं न्यायसंगत किया जाए और इसके अलावा जि़ला आवंटन समितियों में राइस मिलर्स को स्थान दिया जाए।
मंत्री ने राइस मिलिंग क्षेत्र को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि राइस मिलर्स के हितों को मुख्य रखते हुए एक ठोस नीति सामने लाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पारदर्शिता उनके कामकाज का मुख्य हिस्सा होगा और अब राइस मिलर्स के हित सुरक्षित हाथों में हैं।
राइस मिलर्स के प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मंत्री का कार्यभार संभालने के लिए श्री लाल चंद कटारूचक को मुबारकबाद भी दी।
इस मौके पर राजपुरा राइस मिलर्स एसोसिएशन के राजेश टिनी के अलावा लुधियाना, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, संगरूर, बठिंडा, मानसा, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और गुरदासपुर से भी एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित