जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 72,20,642 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 84 करोड़ (84,15,18,026) के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 82,33,242 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,70,563 |
| दूसरी खुराक | 88,01,251 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,48,120 |
| दूसरी खुराक | 1,47,20,755 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 34,09,34,722 |
| दूसरी खुराक | 6,89,23,655 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 15,45,17,383 |
| दूसरी खुराक | 7,22,23,600 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 9,87,31,605 |
| दूसरी खुराक | 5,39,46,372 | |
| कुल | 84,15,18,026 |
पिछले 24 घंटों में 32,542 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,28,48,273 हो गई है।

More Stories
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
भारत सरकार ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया
विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के प्रति जागरूकता के लिए PIB चंडीगढ़ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित किया ‘वार्तालाप