जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 52,39,444 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 106.85 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,06,85,71,879 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,07,33,024 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस
प्रकार है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,79,238 |
| दूसरी खुराक | 92,33,414 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,71,868 |
| दूसरी खुराक | 1,59,56,217 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 42,04,89,326 |
| दूसरी खुराक | 14,45,67,423 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 17,53,42,269 |
| दूसरी खुराक | 9,71,44,220 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 11,00,17,665 |
| दूसरी खुराक | 6,70,70,239 | |
| योग | 1,06,85,71,879 |
पिछले 24 घंटों में 15,021 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,83,581 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.21 प्रतिशत है।

More Stories
भारत सरकार ने वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया
विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के प्रति जागरूकता के लिए PIB चंडीगढ़ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सहयोग से आयोजित किया ‘वार्तालाप
पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में लिया