जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल, महावीर मार्ग जालंधर में 11.03.2022 को स्वास्थ्य विभाग, सिविल अस्पताल, जालंधर के सहयोग से कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए, जो 15 से 18 वर्ष की आयु के अंतर्गत आते हैं ,उनके लिए नि: शुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जैसे कि सब को ज्ञात है कि सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन क्लासेस शुरू होने जा रही हैं।
सीबीएसई भी अपने विभिन्न प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षाएं फिजिकली र्लेने जा रही है इसलिए एपीजे स्कूल महावीर मार्ग ने अपने बच्चों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए विद्यार्थियों के लिए जिनका जन्म 10 मार्च 2007 को या उससे पहले हुआ है कोरोना रोधक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया।यह विद्यालय में लगाया गया तीसरा कोरोना रोधक टीकाकरण शिविर है। इसका समय सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक रहा। इसके अंतर्गत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने टीका लगवाया।
एपीजे के छात्रों को भविष्य में कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह कदम उठाया गया है। छात्रों को स्कूल में ही बनाए गए टीकाकरण केंद्र की सूचना पहले से ही दे दी गई थी। छात्र बिना किसी डर के अन्य किसी अस्पताल में न जाकर अपने ही स्कूल में टीकाकरण करवा कर अधिक सहज और सुरक्षित अनुभव कर रहे थे क्योंकि स्कूल में स्वच्छता की दृष्टि से एक अच्छा माहौल होने के साथ-साथ छात्रों को भीड़ से भी बचाव मिला जिसके कारण पूरी सहजता और सरलता से ज्यादा से ज्यादा छात्रों का टीकाकरण संभव हो पाया ।
टीकाकरण के लिए स्कूली बच्चों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश कुमार जी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए विद्यालय समय- समय पर कोरोना रोधक निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन करता रहता है। विद्यार्थी भी इसमें भाग लेकर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।



More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे