जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार के डेयरी विकास विभाग की ओर से फगवाड़ा के डेयरी ट्रेनिंग सेंटर में 22 अगस्त से 4 सप्ताह का डेयरी ट्रेनिंग कोर्स चलाया जा रहा है, जिसके लिए 20 अगस्त को काउंसलिंग होगी।
डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने किसानों, दूध उत्पादकों और विशेषकर युवाओं को इस प्रशिक्षण में आवश्यक तौर पर भाग लेने के लिए कहा है, ताकि वे कृषि के सहायक व्यवसायों से अतिरिक्त लाभ कमा सकें। इसके अलावा वे डेयरी क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के बारे में भी जान सकेंगे।
प्रशिक्षण कोर्स में डेयरी फार्मज को कुशल डेयरी मैनेंजर बनाने के लिए अलग-अलग विशय विशेयज्ञों की तरफ से पशुओं की संभाल के अधीन अलग-अलग रोगों, कृत्रिम गर्भधारण, दूध से दूध उत्पाद तैयार करने पर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान मॉडल केटल सैंड का निर्माण, दूध वाली मशीनों और डेयरी व्यवसाय के पूर्ण मशीनीकरण के लिए आवश्यक तकनीकों और सब्सिडी की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
डिप्टी डायरैक्टर डेयरी, कपूरथला श्री दविंदर सिंह ने कहा कि इच्छुक डेयरी किसानों को कम से कम 10वीं पास और उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हो और पहले से कम से कम 05 जानवरों को रखने वाले व्यक्ति प्रशिक्षण में भाग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त को सुबह 10:00 बजे दफ्तर इंचार्ज डेयरी प्रशिक्षण एवं विस्तार केन्द्र फगवाड़ा में आयोजित की गई है। जिला कपूरथला के प्रशिक्षण लेने वाले 20 अगस्त तक दफ्तर डिप्टी डायरैक्टर डेयरी कपूरथला में उपस्थित होकर प्रोस्पैक्टस (फार्म) प्राप्त कर सकते हैं। चुने हुए प्रशिक्षुओं जनरल कैटागरी के लिए शुल्क 5000/- रुपये और जाति श्रेणियों के लिए 4000/- रुपये होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में फोन नंबर- 01822 230255 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित