जालंधर ब्रीज: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून, 2024 से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा। इस सत्र में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ/अभिपुष्टि, अध्यक्ष का चुनाव, भारत के राष्ट्रपति का अभिभाषण और उस पर चर्चा होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री, किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इन विवरणों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून, 2024 को शुरू होगा और 3 जुलाई, 2024 को इसका समापन होगा।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन