अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने राज्य मंत्री का प्रभार संभाला
जालंधर ब्रीज: नितिन गड़करी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने भी राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
गड़करी ने मोदी 3.0 में इस भूमिका को फिर से सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में तेजी से विश्वस्तरीय और आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवहन भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा का स्वागत किया।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन