जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के उस ब्यान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होने कहा था कि डंडा चलाने वाला मुख्यमंत्री ही लोगों की समस्याओं का हल कर सकता है।
लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सोंध ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान डंडा चलाते हैं नशा तस्करों के खिलाफ, भू-माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ जबकि सुखबीर बादल आम लोगों के खिलाफ डंडा चलाते थे। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री हर उस व्यक्ति के खिलाफ डंडा चलाते हैं जो पंजाब के अमन कानून को भंग करने की कोशिश करता है।
उन्होंने कहा कि अकाली दल तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। वो तीनों भी इधर-उधर जाने को आतुर है क्योंकि अकाली दल ने डंडे चलाए न्याय मांग रहे सिख संगतों पर, शिक्षकों पर और बेरोजगार नौजवानों पर।
उन्होने सवाल किया कि बहबल कलां में आप की सरकार में गोलीकांड हुआ, उन लोगों का आखिर क्या कसूर था? आप के शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई। जिसे आपने श्री अकाल तख्त साहिब में पहले मान लिया और फिर बाहर आकर मुकर गए।
उन्होने कहा कि जहां करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हो, आपने उसे भी नहीं बख्शे। आपने जो फैसले लिए वो पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है। पंजाब के लोगों ने सोचा था कि आपने माफी मांग ली है, मगर आप सुधरे नहीं। अपनी गलत राजनीति चमकाने के लिए आपने रात 2.00 बजे काबिल जत्थेदारों को पद से हटाकर अपने खास जत्थेदारों को उनके स्थान पर बिठाया। क्या ऐसी चाले पंजाब के लोगों को समझ में नहीं आतीं?
उन्होने कहावत के जरिए बताया कि रोज बकरे हलाल करने वाला पूछे कि जान की कीमत क्या होती है? इसलिए ऐसी बाते सुखबीर बादल को शोभा नहीं देती। हजारों निहत्थे लोगों पर आपके शासन काल में गोलियां चलीं। हजारों टीचरों और मुलाजिमों पर डंडे चलाए। जिस व्यापारी का अकाली दल की सरकार में ढाबा चलता था या मिल चलती थी वहां आपकी नजर होती थी। जो व्यापारी अपनी जमीन खरीदता था वहां पर भी आपकी नजर होती थी।
उन्होंने कहा कि इंडो कैनेडियन बस जो किसी एनआरआई की थी वो भी आपने छीन ली। आपने एक ऐसा ट्रांसपोर्ट माफिया तैयार किया कि जो 500 से 700 की टिकट आपकी सरकार के समय 5000 की बिकने लगी। फैक्ट्रियों में आपने अपने हिस्से डाल लिए। ‘हवेली’ वाले को आपने कहा कि हमारा हिस्सा भी डाल दो नहीं तो वहां फ्लाईओवर बनां देंगे।
सोंध ने कहा कि लोगों को जितना आपने तंग किया और भावनाओं को जितनी ठोस पहुंचाई। वैसा किसी सरकार ने नहीं किया। आप ने अपने पिता की विरासत भी छीन ली। आपके पिता को मिला फक्र-ए कौम भी का खिताब आपने वापस करवा दिया।
उन्होने कहा कि अगर आप अकाली दल का भला चाहते हैं तो आप पार्टी को तुरंत छोड़ तो। अकाली दल का अपने आप भला हो जाएगा। जब तक आप बैठे हो तब तक अकाली दल खड़ा नहीं हो सकता।
सोंध ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बहुत खुश हैं । आप सरकार नशे के खिलाफ युद्ध नशे विरुद्ध अभियान चला रही हैं और पंजाब के विकास के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है।
प्रेस कांफ्रेंस में सोंध के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, महासचिव सनी आहलुवालिया और हरचंद सिंह बरसट एवं आप नेता नील गर्ग भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित