जालंधर ब्रीज: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंजाब की ओर से यूरिया की बिक्री में अनियमितताओं की रोकथाम हेतु एक विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. बसंत गर्ग के निर्देशों पर तथा कृषि निदेशक जसवंत सिंह की निगरानी में राज्य भर में शुरू किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत होशियारपुर जिले में गहन निरीक्षण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें श्री मुक्तसर साहिब के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. करनजीत सिंह तथा होशियारपुर के कृषि विकास अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. जतिन वशिष्ठ शामिल थे। यह अभियान जिले के सभी ब्लॉक कृषि अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से संचालित किया गया।
ब्लॉक स्तर पर गठित विशेष टीमों ने उन उर्वरक विक्रेताओं और डीलरों के प्रतिष्ठानों पर जमीनी स्तर पर गहन वैरिफिकेशन किया जिनकी यूरिया बिक्री अत्यधिक दर्ज की गई थी। निरीक्षण में स्टॉक की पूरी जांच, बिलों का ऑडिट, तथा आपूर्ति और बिक्री रजिस्टर का क्रॉस-वेरिफिकेशन शामिल था।
इस विशेष प्रवर्तन कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बुआई के इस महत्वपूर्ण सीजन में यूरिया वास्तविक किसानों को उचित मात्रा में और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि यूरिया की जमाखोरी, कालाबाजारी या खाद वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कृषि विभाग ने किसानों व आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य वसूले जाने, कृत्रिम कमी पैदा करने या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी