March 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

25 जनवरी को मेरिटोरियस स्कूल, घाबदां में राज्य स्तरीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा का किया जायेगा आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर माय भारत, पंजाब (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा 25 जनवरी 2026 को मेरिटोरियस स्कूल, घाबदां, जिला संगरूर में राज्य स्तरीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नैतिक मतदान को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम बार पंजीकृत मतदाताओं का सम्मान, मानव श्रृंखला का निर्माण, मतदाता शपथ ग्रहण समारोह तथा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

पदयात्रा मेरिटोरियस स्कूल, घाबदां से प्रारंभ होकर पीजीआई–पुनिया हाईवे ढाबा तक जाएगी तथा पुनः मेरिटोरियस स्कूल, घाबदां पर समाप्त होगी।

इस अवसर पर युवाओं एवं विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया जाता है।


Share news