जालंधर ब्रीज: चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान बारे मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ 202 स्टाफ नर्सों और 73 पैरामेडिकल टैक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सोनी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की घर घर रोज़गार योजना के अंतर्गत स्टाफ नर्सों के मई 2021 में प्रकाशित किए गए कुल 473 पदों में से 202 स्टाफ नर्सों को आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं जबकि 117 स्टाफ नर्सों को पहले ही नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। सोनी ने विभाग में नये नियुक्त हुए कर्मचारियों को बधाई दी और उनको राज्य की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में इमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। आलोक शेखर, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने नये भर्ती हुए स्टाफ का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. सुजाता शर्मा डायरेक्टर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, डॉ. आकाशदीप अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला