जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब के बच्चों की भलाई के लिए लगातार यत्न कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से बाल कल्याण कमेटी, जुवेनायल जस्टिस बोर्ड सम्बन्धी पदों की भर्ती के लिए आवेदनों की माँग 21 नवंबर तक की है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से बच्चों की भलाई स्कीमों को लागू करने के लिए बाल कल्याण कमेटी के चेयरमैन और मैंबर और जुवेनायल जस्टिस बोर्ड के मैंबर की भर्ती की जानी है जिससे समय पर बच्चों की भलाई स्कीमों को लागू करके सबंधितों को लाभ मिल सके।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अन्य विवरणों के लिए विभाग की वैबसाईट https://sswcd.punjab.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं। पंजाब सरकार की तरफ से भर्ती नोटिस के लिए यदि भविष्य में कोई संशोधन किया जाता है तो वह sswcd.punjab.gov.in वैबसाईट पर प्रकाशित किया जायेगा। इन पदों को भरने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन 21 नवंबर, 2022 तक भेज सकते हैं।

More Stories
मेहर चंद पॉलिटेक्निक में प्रोफेसर मलविंदर सिंह वड़ैच को श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई ने पानीपत-जालंधर राजमार्ग परियोजना विवाद में मध्यस्थता दावों का सफलतापूर्वक बचाव किया
मनरेगा की जगह वी-बी जी राम जी लाना एक ऐतिहासिक फ़ैसला है – कैंथ