जालंधर ब्रीज: संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सग्गड़, मनोज कौशल अभिलाष शर्मा और करतार सिंह द्वारा गुरु वंदना और वैष्णव बंदना द्वारा किया गया ।
श्री केवल कृष्ण बताया कि गोपाष्टमी के दिन नंद महाराज ने गौ पूजा करके कृष्ण को पहली बार गाय चराने के लिए भेजा था। गाय भगवान को बहुत प्रिय है और गाय की सेवा से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
जय जय गोपाला गोपाला, मुरली मनोहर नंदलाला, छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल, और हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन सुन कर सभी ने बहुत नृत्य संकीर्तन किया । मंदिर के जनरल सेक्टरी राजेश शर्मा ने बताया कि 14 नवम्बर को टी एल गुप्ता जी के निवास स्थान मास्टर तारा सिंह नगर और 15 नवम्बर को अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडीय मठके संस्थापक नित्यलीला प्रविष्ट ॐ विष्णूपाद श्रील भक्ति दयित माधव गोस्वामी महाराज के प्रकट उत्सव और उत्थान एकादशी के अवसर पर प्रताप बाग मंदिर से आरंभ होगी। 16 नवंबर को रात्रि 7:30 से 10:00 बजे तक श्रीहरिनाम संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
इस अवसर पर टी एल गुप्ता, राजेंद्र लूथरा, सनी दुआ अमित जिंदल, कपिल देव शर्मा, अश्विनी मिंटा, अजय अग्रवाल, राजीव सग्गड़, केशव, योगेश पासी, ओम भंडारी, अकाश मल्होत्रा, हेमंत थापर, प्रेम चोपड़ा, ललित अरोड़ा, यश गुप्ता, सलवान जी, घनशाम राय, विजय मक्कड़, नरेंद्र कालिया, देवेंद्र भाखड़ी, ललित चड्ढा, जगन्नाथ, गौर, वैभव शर्मा गोपाल अग्रवाल, व अन्य मौजूद थे |

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला