
जालंधर ब्रीज: ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जालंधर में ‘‘शैलेन्द्र सारथी फाउंडेशन’’ की संस्थापक ज्योतिशाचार्य डॉ संजू सिंह पत्नी शहीद डी आई जी शैलेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा क्षेत्रीय कावा (CRPF Wives Welfare Association) अध्यक्षा नवनीत एवं ग्रुप केन्द्र जालंधर के डी आई जी हरजिन्दर सिंह की उपस्थिति में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की वीरनारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
‘‘शैलेन्द्र सारथी फाउंडेशन’’ की स्थापना 29 दिसंबर 2021 को होने के उपरांत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की वीरनारियों को विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा दिखाये गए अदम्य इच्छाशक्ति को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यालयों में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम कल शाम ग्रुप केन्द्र केरिपुबल जालंधर व शैलेन्द्र सारथी फाऊंडेशन के संयुक्त प्रयास के तहत पंजाब राज्य की वीरनारियों के विकास हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 15 दिसंबर 2019 को परिचालनिक ड्यूटी दौरान डी आई जी शैलेन्द्र विक्रम सिंह की शहादत के बाद डॉ संजू सिंह ने अदम्य इच्छाशक्ति से जिन परिस्थितियों का सामना किया है उसी विश्वास तथा इच्छाशक्ति को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की अन्य वीरनारियों में जगाना तथा उनको प्रेरित करना इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम के दौरान शहीद कार्मिकों के परिवारों की समस्याओं को सुना गया तथा जल्द से जल्द उनका निपटारा करने का आश्वासन दिया गया।
डॉ संजू सिंह द्वारा उपस्थित सभी वीरनारियों को उनके वर्तमान दिनचर्या व जीवन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिये गए तथा उपहारों से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देश भक्ति की मनोहर प्रस्तुति दी गई जिसकी सभी के द्वारा सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा नवनीत तथा डी आई जी हरजिन्द्र सिंह द्वारा डॉ संजू को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा ‘‘शैलेन्द्र सारथी फाउण्डेंशन’’ द्वारा किए जा रहें सराहनीय कार्यों के लिए तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही साथ इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र जालंधर के मेन्स कल्ब में उपस्थित सभी वीरनारियों उनके परिवारजनों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रीतिभोज का भी इंत्जाम किया गया।

More Stories
अपराध रोकने संबधी पहलों को और मज़बूत करने और नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस गंभीर
अंगदान समारोह: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हवलदार नरेश और उनके परिवार को उनके ब्रेन डेड बेटे के अंगदान के नेक कार्य के लिए सम्मानित किया
पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई-के.डी भंडारी