जालंधर ब्रीज: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग का पद संभाला। पद संभालने से पहले परमात्मा के समक्ष सरबत के भले के लिये अरदास की गई।
अमन अरोड़ा के पद सँभालने के मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ, ख़ाद्यएवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज््जर, कुलवंत सिंह, डॉ. जीवनजोत कौर, दविन्दरजीत सिंह लाडी और श्री नरिन्दरपाल सिंह सवना ( सभी विधायक) उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा जो सुनाम से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, ने नयी जि़म्मेदारी मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुये कहा कि वह अपनी ड्यूटी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुये अरोड़ा ने कहा कि सरकार की जन हितैषी और समाज कल्याण स्कीमों और प्रोजेक्टों को आधुनिक तरीक साथ लोगों तक पहुँचाया जायेगा जिससे असली लाभपात्री इनका तुरंत फ़ायदा ले सकें। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ पारदर्शी, जवाबदेह, सकारात्मक सांझ को मज़बूत करेंगे और राज्य के लोगों को अच्छी छवि वाला प्रशासन देना यकीनी बनाऐंगे।
इस मौके पर मौजूद मंत्री साहिबान ने उम्मीद जताई कि अमन अरोड़ा एक मेहनती, कुशल और दूरदर्शी नेता हैं और उनके नेतृत्व में विभाग दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करेगा।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत