पंजाब की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल, जनता अब बदलाव के लिए तैयार; मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का लिया संकल्प
रामा मंडी मंडल अध्यक्ष चंदन रखेजा और वार्ड नंबर 64 के पार्षद राजीव ढींगरा के निवास पर हुई विशेष बैठकें, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लिया भाग
जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से बैठकों एवं जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते वार्ड नंबर 64 के पार्षद राजीव ढींगरा के निवास स्थान तथा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामा मंडी मंडल के अध्यक्ष चंदन रखेजा के निवास स्थान पर विशेष बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं और जनहितैषी नीतियां लागू की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को इनका पूरा लाभ मिल सके।
राकेश राठौर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार आज अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशाखोरी, बेरोजगारी और विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार की नाकामी लगातार सामने आ रही है। प्रदेश की जनता अब खोखले वादों और राजनीतिक प्रचार से ऊब चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना रही है।
राठौर ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाली पार्टी नहीं, बल्कि निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता से काम करें। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।
इस अवसर पर भाजपा जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, डॉ. राकेश रखेजा, इंजीनियर चंदन रखेजा, भूपेंद्र अनु, सचिन शर्मा, जे.पी. पांडे, गुरविंदर मुल्तानी, अमरजीत अंबा, समीर शर्मा, हेमराज, पवन कुमार, सुदेश कुमारी, इंदु बाला, ललित शर्मा, संदीप पठानिया, राजकुमार यादव, वेद प्रकाश बबलू, राजेश कुमार एवं शिव नारायण सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर अंतिम लीग मैच जीता; राउंड रॉबिन पूल में शीर्ष पर रही भारतीय टीम
जालंधर ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबलों को दी यादगार विदाई
भाजपा पंजाब में रेप के दोषियों और भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है: आप