जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा की अग्रणी समाज सेवी संस्था सर्व नौजवान सभा को इंडियन स्वच्छता लीग की स्वच्छ भारत योजना के अन्तर्गथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण करते हुए शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने में दिये जा रहे सहयोग के लिए निगम आयुक्त डा. नयन जस्सल की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
प्रशंसा पत्र देते हुए निगम आयुक्त डा. जस्सल ने कहा कि सर्व नौजवान सभा जितने लगाओ उतने बचाओ की अवधारणा के तहत शहर में पौधरोपण का जो अभियान चलाया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय और पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सभा की इस उपलब्धि के लिए समाज सेवक अवतार सिंह मंड ने सभा के प्रधान सुखविंद्र सिंह एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभा द्वारा न केवल पर्यावरण सुरक्षा बल्कि हस्तकला, कम्प्यूटर सिखलाई, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, नशों के खिलाफ जागरुकता पैदा करने जैसी अनेकों परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है जो सराहनीय है।
मंड ने कहा कि पंजाब के अग्रणी स्वयंसेवी संगठनों में सभा का अहम स्थान है। उन्होंने सर्व नौजवान सभा को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी फगवाड़ा को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। प्रिंसीपल गुरमीत सिंह पलाही ने भी सर्व नौजवान सभा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभा के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने भविष्य में भी स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राय डा. विजय कुमार महासचिव, राजकुमार कनौजिया, परविंद्र सिंह जोहल, अश्विनी शर्मा, राकेश अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित