जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने राज्य सरकार के हक में विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 16वीं पंजाब विधान सभा का तीसरा विशेष सैशन 22 सितम्बर, 2022 (गुरूवार) को बुलाने की मंजूरी दे दी है।
इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्री समूह की मीटिंग के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने भारत के संविधान की धारा 174 (1) अधीन सदन का विशेष सैशन बुलाने के लिए पंजाब के राज्यपाल को सिफ़ारिश करने की मंजूरी दे दी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि सैशन प्रातः काल 11 बजे दिवंगत शख़्सियतों को श्रद्धाँजलि भेंट करने के साथ शुरू होगा, जिसके बाद राज्य सरकार के पक्ष में विश्वास पेश किया जायेगा।

More Stories
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत
अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू