जालंधर ब्रीज: आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद परनीत कौर ने उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।
अश्वनी शर्मा ने करुण कौड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक समझ और सामाजिक कार्यों से पार्टी को बहुत लाभ होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि करुण कौड़ा पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और पार्टी के आधार को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसके बाद परनीत कौर ने कहा कि “भाजपा लोगों की पार्टी है और यह जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में करुण कौड़ा की मजबूत पकड़ और सरपंच यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
करुण कौड़ा ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-हितैषी नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने का संकल्प लिया।
इस के इलावा जसवंत सिंह सरपंच रौणी, भगवंत सिंह लोकसभा प्रभारी, हितेश कौरा, सुंदर सिंह, गुरशेर सिंह, नरिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और गुरमेल सिंह आदि भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू