कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई
जालंधर ब्रीज: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
यहाँ सर्किट हाउस में जालंधर सुधार ट्रस्ट की अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाडा, जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली, आप नेता दिनेश ढल्ल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर, स्टेट जी.एस.टी विभाग के सीनियर अधिकारियों और व्यापारियों के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार व्यापारी वर्ग के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मोहिंदर भगत ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि व्यापारियों को अपने व्यापार के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है, जिसके योगदान को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
व्यापारियों की मांगों और समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की सुविधा और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और जल्द ही व्यापारी वर्ग की समस्याओं का उचित समाधान निकालकर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों की जिला स्तर से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और राज्य स्तर से संबंधित मुद्दों को पंजाब के मुख्यमंत्री के ध्यान में लाने का आश्वासन भी दिया ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारी वर्ग को आश्वासन दिया कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और व्यापारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित