June 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

वित्तीय वर्ष 2020-21 के राजस्व में 10382.08 करोड़ रुपए का विस्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान पंजाब में राजस्व एकत्रित करने में पिछले वित्तीय वर्ष के मकाबले 10,382.08 करोड़ रुपए का विस्तार दर्ज किया गया है। यह विस्तार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से किये गई ठोस वित्तीय जुगतबंदी के कारण संभव हुआ है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 2020 -21 के दौरान कुल 42918.34 करोड़ रुपए राजस्व इकट्ठा हुआ जो 31.91 प्रतिशत के वृद्धि को दर्शाता है जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान इसके मुकाबले 32536.26 करोड़ रुपए एकत्रित किये गए थे।

जिक्रयोग्य है कि 2020-21 के दौरान वैट और सी.एस.टी. से 6113.54 करोड़ रुपए इकठ्ठा हुए जबकि आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष यह राशि 5408.12 करोड़ रुपए तक ही पहुँच गयी थी, इस तरह 705.42 करोड़ (13.04 प्रतिशत)का विस्तार दर्ज किया गया। इसी तरह इस वर्ष आबकारी विभाग की तरफ से  6091.21 करोड़ रुपए जुटाए गए जोकि वित्तीय वर्ष 2019-20 की 5022.86 करोड़ रुपए की कुलैकशन की अपेक्षा 1068.35 करोड़ (21.27 प्रतिशत) अधिक बनता है।

वर्ष 2019-20 के दौरान जी.एस.टी. और मुआवजा सैस की कुलैकशन 22105.28 करोड़ रुपए था जबकि 2020-21 के दौरान यह संख्या 30713.59 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। इस तरह 8608.31 करोड़ (38.94 फीसद) का विस्तार दर्ज किया गया है।

राज्य सरकार की तरफ से बनायी ठोस वित्तीय जुगतबंदी, आर्थिक सूझ-बूझ और उचित बजट प्रबंधन के कारण आबकारी वसूली में विशेष सुधार आया है।  


Share news

You may have missed