जालंधर ब्रीज: डाक विभाग, पश्चिम क्षेत्र, पंजाब का क्षेत्रीय कार्यालय, जो पहले चंडीगढ़ से कार्य कर रहा था, अब जालंधर में स्थापित किया गया है। इस कार्यालय का उद्घाटन डॉ. प्रवीण कुमार सरस्वत, IPoS, निदेशक, पश्चिम क्षेत्र, पंजाब के नेतृत्व में किया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय का जालंधर में स्थानांतरण प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने, कार्यकुशलता बढ़ाने तथा इसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाक मंडलों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत अमृतसर, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर और कपूरथला सहित सात डाक मंडल आते हैं। जालंधर में कार्यालय की स्थापना से इन मंडलों के साथ प्रशासनिक समन्वय बेहतर होने तथा विभागीय नीतियों, कार्यक्रमों और प्रशासनिक निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलने की अपेक्षा है।
डाक विभाग जनता को बेहतर डाक सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से अपने प्रशासनिक ढाँचे को मजबूत बनाने और कार्यप्रणाली की दक्षता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जालंधर में क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन पश्चिम क्षेत्र, पंजाब के प्रशासनिक कामकाज में एक नए अध्याय की शुरुआत है। यह कुशल प्रशासन, बेहतर समन्वय और जनसेवा के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर जालंधर में शानदार स्वागत के साथ संपन्न
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महान ओलंपियन सुरजीत सिंह के बुत का उद्घाटन