जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस में 10 हज़ार से अधिक अलग -अलग पदों के लिए शुरू की भर्ती प्रक्रिया के लिए युवाओं को शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए ‘मिशन ख़ाकी ’ कर हर मैदान फ़तेह के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है।
डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल और एस.एस.पी. कपूरथला राजबचन सिंह संधू की तरफ से बीते दिनों शुरू किये इस मिशन के अंतर्गत नौजवानों को पेशेवार प्रशिक्षण दे कर भर्ती में सहायता करना है। इस बारे नौजवानों को जागरूक करने के लिए जिले में अलग -अलग स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं।
इस प्रशिक्षण कोर्स का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को प्रशिक्षण के लिंक https://tinyurl.com /mission -khaki और तारीख़ 31 मई तक रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर आवेदक को ओलम्पियन एस.पी. मनजीत कौर के नेतृत्व में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा सी -पॉइट सैंटर थेह कांजला और जिले में अन्य प्रमुख स्थानों पर शारीरिक प्रशिक्षण मुहैया करवाई जाएगी।
डिप्टी कमिशनर ने युवाओं को इस प्रशिक्षण कोर्स का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते तारीख़ 31 मई तक दिए गए लिंक पर रजिस्टर होने के लिए कहा है। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, कपूरथला के हेल्पलाइन नंबर 98882 -19247 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया