जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज नगर निगम होशियारपुर में 23 सीवरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें ईमानदारी व तनदेही से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम संदीप हंस व मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में नगर निगम में सीवरमैनों की नियुक्ति की गई है और आने वाले समय में निगम में और नियुक्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में सीवरमैनों व सफाई सेवकों की अहम भूमिका है।
कैबिनेट मंत्री ने मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करवाने संबंधी फैसला लिया गया था, जिसके मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में सभी ग्रुपों में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बरकरार रखने में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों में काम करने वाले सफाई सेवकों व सीवरमैनों के कंधों पर ही जिम्मेदारी होती है और होशियारपुर नगर निगम में सभी कर्मचारी बहुत ही गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि कोविड-19 के दौर में हमारे सफाई सेवकों व सीवरमैनों ने तंदुरुस्त समाज निर्माण में अहम योगदान देते हुए जो जिम्मेदारी निभाई है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मात्र 60 दिनों में ही पंजाब सरकार ने प्रदेश हित में जो फैसले लिए है वह अभी तक कोई सरकार नहीं ले पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए सरकार वचनबद्ध है और किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, समूह पार्षदों के अलावा, नगर निगम के एस.ई रजिंदर चोपड़ा, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, डी.सी.एफ.ए. संदीप कुमार, अमित कुमार, गुरमेल सिंह, संजीव कुमार, दिलीप ओहरी, वरिंदर शर्मा बिंदू, कमल भट्टी, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित