जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल ने जानकारी देते बताया कि ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, कपूरथला की तरफ से प्लेसमैंट कैंप लगाया जा रहा है,जोकि फगवाडा तहसील के बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए फगवाड़ा में रोज़गार विभाग के पुराने दफ़्तर में 29 अप्रैल को एक दिन का रजिस्ट्रेशन -कम -प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैंप दौरान जे.सी.टी. फगवाड़ा के लिए आवेदको की स्क्रीनिंग की जाएगी और इसके इलावा ए.सी और रेफ्रीजरेटर के आई.टी.आई या डिप्लोमा होल्डरों की भी इंटरव्यू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फगवाड़ा तहसील के युवा इस कैंप में शामिल होकर अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड भी बना सकते है, जिससे वह ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, कपूरथला के साथ जुड़ कर भविष्य में सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को इस कैंप का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत