उदय सहारन की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी, हरप्रीत बराड़ ने पहली पारी में झटके 7 विकेट
जालंधर ब्रीज: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को शानदार प्रदर्शन करते हुए हराकर मुकाबले के 6 अंक अपने नाम किए।
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 456 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पंजाब की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण टीम के कप्तान उदय सहारन की शानदार बल्लेबाजी रही। उन्होंने 299 गेंदों पर 161 रन की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 15 चौके शामिल थे।
उदय सहारन को सलील अरोड़ा का भी शानदार साथ मिला, जिन्होंने बेहतरीन शतक लगाते हुए 107 रन बनाए। सलील ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके लगाए।

इसके बाद छत्तीसगढ़ की पहली पारी में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरप्रीत बराड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए, जबकि हरजस टंडन ने 3 विकेट लिए। पंजाब की घातक गेंदबाजी के सामने छत्तीसगढ़ की टीम अपनी पहली पारी में केवल 206 रन पर ऑलआउट हो गई।
पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद पंजाब ने छत्तीसगढ़ को फॉलोऑन कराया। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने अच्छी शुरुआत की और आयुष पांडे ने शानदार शतक लगाते हुए 111 रन बनाए। उन्हें अमनदीप खरे का साथ मिला, जिन्होंने 62 रन की पारी खेली।
हालांकि पंजाब के गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार वापसी करते हुए छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी को 335 रन पर समेट दिया। हरजस टंडन और इमानजोत चहल ने 3-3 विकेट हासिल कर पंजाब को जीत के और करीब पहुंचाया।

पंजाब को जीत के लिए 86 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कप्तान उदय सहारन ने दूसरी पारी में भी अहम भूमिका निभाते हुए 40 रन की नाबाद पारी खेली।
अपनी शानदार बल्लेबाजी और पूरे मुकाबले में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उदय सहारन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ पंजाब ने मुकाबले के 6 अंक अपने नाम किए। इससे पहले खेले गए मुकाबले में भी पंजाब ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर 3 अंक हासिल किए थे। इस तरह पंजाब ने टूर्नामेंट में अपनी मुहिम को मजबूती से आगे बढ़ाया है और टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की पूरी मैनेजमेंट ने पंजाब की टीम को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी। मैनेजमेंट ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सिलेक्टर्स की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि टीम की लगातार मेहनत और सामूहिक प्रयास अब मैदान पर शानदार परिणामों के रूप में सामने आ रहे हैं।
मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी बधाई
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब की टीम को छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कप्तान उदय सहारन की शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन और पूरी टीम के एकजुट प्रयास की सराहना की।
मीत हेयर ने टीम के कोचिंग स्टाफ और सिलेक्टर्स की मेहनत की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब की टीम का लगातार अच्छा प्रदर्शन बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पंजाब की टीम इसी जज्बे और मेहनत के साथ आगे भी शानदार प्रदर्शन करती रहेगी।

More Stories
कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी एलीट: पंजाब अंडर-23 ने दिल्ली को पारी और 76 रन से हराया
संसद सदस्य मीत हेयर द्वारा पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 से पहले ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा
नशा विरोधी कार्यकर्ता के पिता से मिले प्रताप सिंह बाजवा; पंजाब के युवाओं को बचाने में विफल रहने पर आप और भाजपा को घेरा