जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज कर्फ्यू दौरान जरूरी वस्तुओं को अधिक कीमत पर बेचने से रोकने के उद्देश्य के अंतर्गत लुधियाना शहर में अमूल दूध अधिक कीमत पर बेचने वाले दुकानदार को 5000 रुपए का जुर्माना किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि प्राप्त जानकारी के आधार पर पता चला कि काला किराना स्टोर, गुरुद्वारा ईशरसर के सामने, बसंत नगर में, न्यू शिमलापुरी, लुधियाना में लोगों को अमूल दूध के पैकेट 49 रुपए की बजाय 50 रुपए में बेच रहा था। ग्राहक प्रदीप सिंह की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए इंस्पेक्टर सुरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली विजीलैंस टीम ने किराने की दुकान पर छापा मारा और किराना स्टोर के मालिक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कुलदीप सिंह पर कम्पाउंडिंग प्रभार लगाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि खाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के इंस्पेक्टर अजय सिंह भी छापेमारी करने वाली पार्टी का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि किराने की दुकान के मालिक ने दूध के पैकेट अधिक रेट पर बेचकर लीगल मैटरोलाॅजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम 2011 के नियम 18(2) का उल्लंघन किया है।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां