पंजाब पुलिस के 7 पीपीएस अधिकारियों समेत 15 मुलाजि़मों को ‘ड्यूटी के प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मैडल’ से किया जायेगा सम्मानित
डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का किया धन्यवाद
जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की सिफ़ारिशों पर पंजाब के राज्यपाल ने आज स्वतंत्रता दिवस-2023 के मौके पर मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार और ड्यूटी के प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मैडल से सम्मानित किये जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के नामों का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार के लिए नामांकित किये गए 4 अधिकारियों/ कर्मचारियों में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के दो पीपीएस अधिकारी एआईजी सन्दीप गोयल और डीएसपी बिक्रम बराड़ शामिल हैं और बाकी दो मुलाजि़मों में इंस्पेक्टर पुशविन्दर सिंह और कॉन्स्टेबल नवनीत सिंह शामिल हैं।
इसी तरह ड्यूटी के प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मैडल के लिए चुने गए अधिकारियों/ कर्मचारियों में सात पीपीएस अधिकारी एसएसपी फिऱोज़पुर भुपिन्दर सिंह, एआईजी ज़ोनल सीआईडी पटियाला आलम विजय सिंह, एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन विशालजीत सिंह, डीएसपी एसटीएफ लुधियाना रेंज दविन्दर कुमार, डीएसपी ऑपरेशन संजीवन गुरू, डीएसपी फ्लाइंग सक्वेड विजीलैंस ब्यूरो बरिन्दर सिंह और डी.एस.पी. पी.ए.पी. ट्रेनिंग सैंटर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा के अलावा इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसआई गुरिन्दर सिंह, एसआई सुरेश कुमार, एसआई अक्षयदीप सिंह, एएसआई इकबाल सिंह, एएसआई हरविन्दर सिंह, एएसआई दिनेश कुमार और एएसआई सुरिन्दरपाल सिंह शामिल हैं।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने अवॉर्ड विजेताओं को बधाई दी और पंजाब पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यताएं पुलिस बल को और अधिक लगन और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने ‘जांच में उत्तमता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मैडल’ से सम्मानित किये जाने वाले अधिकारियों को दी बधाई डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) चंडीगढ़ कंवरदीप कौर और डिप्टी सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस (डीएसपी हैडक्वाटर) पटियाला दलबीर सिंह को साल 2023 के लिए ‘जांच में उत्तमता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मैडल’ से सम्मानित किये जाने के लिए बधाई दी।


More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान