जालंधर ब्रीज: गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन का शानदार उद्घाटन समारोह कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-35 में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती प्रेम लता ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर शकुंतला देवी ने “दीप से दीप जले” गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। समारोह के दौरान रक्षाबंधन का त्योहार भी बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। गोल्डन गर्ल्स ने शानदार गिद्धा और रक्षाबंधन विशेष प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के गोल्डन बॉयज और गोल्डन गर्ल्स के जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाए गए। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सूद, महासचिव दीपक रिखी और वित्त सचिव रेखा चावड़ा के कुशल नेतृत्व में किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस अवसर पर हीलिंग हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया। अस्पताल की मेडिकल टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विशेष संवाद किया, जिसका सदस्यों ने भरपूर लाभ उठाया।
इस समारोह ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी मेल-जोल, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

More Stories
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन