October 2, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पंजाब में 18-44 उम्र समूह के स्वास्थ्य कर्मचारियों और सह-रोगों से पीड़ितों के परिवारों के लिए शुक्रवार से टीकाकरण शुरू

Share news

जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज सरकारी और प्राईवेट दोनों क्षेत्रों में 18-44 उम्र समूह के स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों और सह-रोगों से पीड़ित परिवारों के लिए शुक्रवार से टीकाकरण शुरू करने का ऐलान किया।

टीकों के सीमित उपलब्ध स्टाक के उचित प्रयोग के बारे निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुये 18-44 उम्र समूह के सह-रोगियों को टीके लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। 12 मई को खत्म हुए हफ्ते में पाजिटिवटी दर 14.2 प्रतिशत और कोविड मौत दर (सी.एफ.आर.) 2.1 प्रतिशत है।

मंत्रीमंडल की एक वर्चुअल मीटिंग में कोविड स्थिति और टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेते हुये मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कहा कि वह प्राथमिकता वाले समूहों के लिए शिनाख्त किये स्कूलों और अन्य इमारतों में टीकाकरण प्रोग्राम शुरू करें  जिससे सरकारी अस्पतालों में भीड़ बढ़ने से महामारी के फैलाव को रोका जा सके।


माहिर समूह के विशेष इनवायटी डा. गगनदीप कंग ने कैबिनेट को बताया कि मूलभूत आंकड़ों में देखा गया है कि टीके कोरोना की किस्म बी.1.617 के विरुद्ध लड़ने समेत कोरोना वायरस के खिलाफ उम्मीद की अपेक्षा बेहतर काम कर रहे हैं जिसके लिए टीकाकरण प्रोग्राम की विशेष जरूरत है।

उन्होंने कोवीशील्ड के सामर्थ्य और उपलब्धता के मद्देनजर इसके व्यापक प्रयोग का सुझाव दिया और बताया है कि कोवीशील्ड की एक खुराक भी कहीं ज्यादा प्रभावशाली है और दूसरी खुराक को 12 हफ्तों तक दिया जा सकता है। डा. कंग ने सुझाव दिया कि भारत सरकार को टीकाकरण के प्राथमिकता सूची में मोटापे को भी शामिल करने की विनती की जानी चाहिए।


Share news

You may have missed