जालंधर ब्रीज: पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने यहाँ एक प्रैस बयान जारी करते हुये कहा कि पंजाब राज गऊ सेवा आयोग की तरफ से राज्य की गौशालाओं के अचानक दौरे किये जाएंगे और यदि गौशाला प्रबंधकों की तरफ से गायों की सेवा-संभाल और सुरक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की कमी पाई गई तो गौशाला प्रबंधकों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही की जायेगी।
श्री शर्मा ने राज्य में गऊ तस्करी, गऊ हत्या को रोकने सम्बन्धी पंजाब सरकार की तरफ से किये गए उपरालों की सराहना करते हुये कहा कि कुछ लोग अभी भी व्यापारिक हितों के लिए गऊ तस्करी और गऊ हत्या जैसे घिनौने कार्य कर रहे हैं जिन पर नकेल डालने के लिए पंजाब राज गऊ आयोग ऐसे तत्वों के साथ सख़्ती से पेश आऐगा।
श्री शर्मा ने कहा कि वह इस सम्बन्धी डी.जी.पी. पंजाब श्री दिनकर गुप्ता के साथ आगामी कुछ दिनों में मीटिंग करके गऊओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों में विशेष मुहिम चलाने के लिए कहेंगे क्यूंकि धुंध और जाड़े के मौसम को देखते हुए तस्कर सक्रिय हो जाते हैं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित