जालंधर ब्रीज: पंजाब राज बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से आज एक पत्र जारी करके सिविल अस्पताल बठिंडा में एक 11 साला थैलेसीमिया पीडि़त बच्चे को एच.आई.वी. पीडि़त व्यक्ति का ख़ून चड़ाने के मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर को निजी तौर पर 26 नवंबर, 2020 को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब राज बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन श्री रजिन्दर सिंह ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और इस सम्बन्धी डिप्टी कमिश्नर से जांच करवाने के उपरांत अब डायरैक्टर से रिपोर्ट तलब की गई है।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
हरियाणा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मिलेगी नई रफ़्तार
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक