जालंधर ब्रीज: पंजाब के जालंधर शहर का गोपाल नगर इलाका जो कि कमिश्नरेट पुलिस के अन्तर्गत थाना डिवीजन नंबर 2 में आता है अपराधियों के लिए सुरक्षित जगह बन चुका है यहां पर जुए के अड्डे ,दो नंबर के शराब का व्यापार और सट्टेबाज बड़े स्तर पर शरण ले चुके है और इसकी वजह से अपराधियों ने इसे सुरक्षित इलाके के रूप में मान लिया जिसके कारण यहां पर चोर भी दिन दिहाड़े ही चोरी की वारदात को अंजाम देने से डरते नहीं है और इन्हें इलाके की पुलिस का डर भी नहीं है हाल ही में 5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाले जरनैल सिंह निवासी नजदीक लांबा पिंड चौक से सुबह की तरह अपने काम पर प्राइवेट कंपनी के दफ़्तर में आए और शाम को जब घर जाने के लिए अपने गोपाल नगर की गली में पार्क किए हुए मोटरसाइकिल के पास गाए तो देखा वहां पर उनका मोटरसाइकिल मौजूद नहीं था और वहीं आसपास की सीसीटीवी देखने से पता लगा कि उनकी मोटरसाइकिल को एक सफेद रंग के पटके पहने हुए व्यक्ति ने उनका मोटरसाइकिल उठा लिया इस दिन दिहाड़े हुई वारदात से यहां इलाके में दहशत का माहौल और वही रोष है कि की आम आदमी पार्टी की सरकार जिसमें पंजाब कम बिहार जैसी स्थिति हो चुकी की दिन हो यान रात सवारी अपने समान की खुद जिम्मेवार है क्योंकि इलाके के थानेदार से ना तो कोई अपराधी डरता है 2 नंबर का धंधा करने वाले तो वैसे ही सेटिंग होने का दावा करते है जरनैल सिंह द्वारा जालंधर ब्रिज से भी गुहार लगाई है कि प्रशाशन से उन्हें मदद दिलवाई जाए।


More Stories
फुट्टी स्किल फुटबॉल अकैडमी द्वारा पहला फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन
मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने 17 साल पूरे किए