जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान की ओर से 15 जून को जालंधर बस स्टैंड से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लग्जरी वाल्वो बस के सेवा की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सेवा कल से पंजाब के अलग-अलग जिलों में शुरु हो जाएगी, जिसको लेकर होशियारपुर सहित पूरे पंजाब के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा संबंधी पंजाब सरकार के इस फैसले की जहां पूरे प्रदेश में प्रंशसा की जा रही है वहीं विदेशों में बैठे एन.आर.आईज भी सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर जिले में एन.आर.आईज ज्यादा होने के कारण यहां से अक्सर लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने के लिए प्राईवेट बसों का सहारा लेना पड़ता था, जिसका किराया 2500 रुपए के करीब था लेकिन पंजाब सरकार के इस जन हितैषी फैसले के बाद अब लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए मात्र 1240 रुपए किराया ही देना पड़ेगा जो कि प्राइवेट बसों के मुकाबले आधार किराया है। उन्होंने कहा कि घर बैठे ही travelyaari.com, punbusonline.com पर आनलाइन बुकिंग करवा कर कम किराए पर पंजाब सरकार की लग्जरी ए.सी बस की सुविधा लाभ लिया जा सकता है।
होशियारपुर के जोधामल रोड पर रहने वाले एन.आर.आई. मनोज कुमार, गांव नंदन की प्रभजोत कौर, तरलोचन सिंह, नई आबादी के हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लग्जरी वाल्वो बस की सुविधा शुरु करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस सुविधा से जिले से संबंधित एन.आर.आईज को बड़ी सुविधा मिली है और उन्हें अब प्राइवेट बसों पर ज्यादा किराया खर्च नहीं देना पड़ेगा और होशियारपुर बस स्टैंड से ही बस से ही वाल्वो बस सेवा प्राप्त हो सकेगी।
जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज अरविंद शर्मा ने बताया कि 43 सीटों वाली इस बस की बुकिंग आनलाइन ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बस में ए.सी की सुविधा के अलावा पीने वाला पानी भी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि होशियारपुर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाली लग्जरी वाल्वो पनबस होशियारपुर बस स्टैंड से रोज सुबह 6:40 बजे रवाना होगी व गढ़शंकर, नवांशहर, बलाचौर, चंडीगढ़ सैक्टर-17 से होती हुई दिल्ली एयरपोट पहुंचेगी।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी