जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार राज्य की 425 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए 258.75 लाख रुपए की राशि जारी करेगी। उक्त जानकारी आज यहाँ पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा की तरफ से दी गई। उन्होंने बताया कि यह राशि पंजाब गौ सेवा आयोग के पास रजिस्टर्ड उन एनजीओज़ को मिलेगी जिनके द्वारा तालाबों में गौशालाएं चलाईं जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह राशि हासिल करने के लिए रजिस्टर्ड गौशालाओं के प्रबंधक पशु पालन विभाग पंजाब के डायरैक्टर के साथ संपर्क करें।
यह सचिन शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार बेसहारा गऊधन की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। सचिन शर्मा ने गऊधन की सेवा के साथ जुड़े लोगों से अपील की कि गौ सेवा के कार्य में बढ़ चढक़र योगदान दें और पंजाब सरकार का सहयोग करें।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू