जालंधर ब्रीज:(रवि ) सी.आई.ए स्टाफ—2 जालंधर (देहाती) की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हरनेक सिंह उर्फ नेका पुत्र कुलविंदर सिंह वासी पिंड मालूपुर पुलिस स्टेशन शाहकोट को बस स्टैंड पर काबू कर उसके पास से एक 32 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। दोषी के खिलाफ मुकदमा नंबर 01 तिथि 01.01.2021 के अधीन 25/ 54/ 59 आर्म्स एक्ट थाना शाहकोट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोषी हरनेक सिंह उर्फ नेका पुत्र कुलविंदर सिंह वासी पिंड मालपुर शाहकोट ने बताया कि उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर नकोदर में भी मुकदमा नंबर 149 तिथि 28.07.2020 के अधीन 307/459 दर्ज हुआ है।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज