जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनता तथा किसानों के साथ हर पत्रकारवार्ता के दौरान की जा रही नई घोषणाओं पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आए दिन कोई ना कोई नई घोषणा कर देते हैं, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब तक की घोषणाओं में से किसी को भी पूरा नहीं किया गया है। भगवंत मान हर बार जनता को मुर्ख बनाने के लिए कोई नई घोषणा कर देते हैं।
जीवन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों संगठनों के नेताओं के साथ कई बार बैठकें कर के उनकी मांगें मानी गई, लेकिन उनमें से किसी भी मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया। भगवंत मान सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और अब जब किसान भाई अपनी मांगें मनवाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं तो उन्हें फिर नया लोलीपॉप थमा रहे हैं। गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत किसान भाईयों की मांगें पूरी करने की अपील की।
जीवन गुप्ता ने किसान भाईयों से अपील की कि वो अपनी मांगें मनवाने के लिए सड़कें जाम करना छोड़ कर उनके साथ वादा-खिलाफी करने वाले पंजाब सरकार के मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के घरों का घेराव करें। पंजाब की जनता और भारतीय जनता पार्टी किसान भाईयों की मांगों को मनवाने के लिए पंजाब सरकार के विरुद्ध हर यथासंभव सहयोग के लिए तैयार है। गुप्ता ने कहा कि किसान भाईयों द्वारा सड़क और रेल यातायात जाम करने से जनता को भारी परेशानी होती है, जिसमें किसान भाईयों के अपने रिश्तेदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वो उनसे अपील करते हैं कि किसान भाई अपनी मांगों को मनवाने के लिए वादा- खिलाफी करने वाले पंजाब सरकार के मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री भाग्वंत्र मान के निवास का घेराव करें। उनके इस घेरवा में पंजाब की जनता भी उनके साथ है।

More Stories
गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाक-आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकी साजिश को नाकाम किया; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया