जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार को कुछ निजी ऑपरेटरों द्वारा कथित तौर पर राजनीतिक दलों की ओर से अवैध रूप से स्थानीय निवासियों की निजी जानकारी एकत्र करने संबंधी विश्वसनीय रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 (डी.पी.डी.पी. एक्ट) के तहत बिना सहमति के निजी जानकारी एकत्र करना या उसका उपयोग करना दंडनीय अपराध है। इसी कारण स्थानीय पुलिस को ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी सामने आया है कि अपनी जानकारी साझा करने वाले कई व्यक्तियों को पैसों की हेरफेर हेतु फोन नंबरों और ओ.टी.पी. के दुरुपयोग जैसे मामलों सहित घोटालों और बैंकिंग धोखाधड़ियों का शिकार बनाया गया है।
इसलिए सरकार की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी निजी जानकारी किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या एजेंसी के साथ साझा न करें, क्योंकि उनकी जानकारी का किसी भी स्तर पर दुरुपयोग हो सकता है। नागरिकों को सतर्क रहने और ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।

More Stories
पीआईबी और सीबीसी द्वारा जालंधर के सरकारी स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्वस्थ एवं जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार: पदमश्री प्रो बी.के.एस. संजय
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने के लिए किया प्रेरित