जालंधर ब्रीज : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर वित्त विभाग ने आज लाभार्थियों को अप्रैल महीने के लिए 188.36 करोड़ रुपए की अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा स्कीमों की पैंशनें जारी कर दीं।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राशि 1 मई 2020 को डी.बी.टी. के द्वारा सीधे तौर पर 25.11 लाख लाभार्थीयों के खातों में पहुँच गई है जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग व्यक्ति शामिल हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि कोविड-19 संकट के कारण बढ़ी मुश्किलों को देखते हुए अप्रैल महीने की पैंशन भी एडवांस में अप्रैल में ही दे दी गई जोकि आम तौर पर मई महीने में दी जाती है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास